अशोकनगर में दिग्विजय सिंह की यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन गांव गांव हुआ आत्मीय स्वागत
प्रेस विज्ञप्ति चंदेरी से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल हुई दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, समाजवादी पार्टी का भी मिला समर्थन दिनांक: 18 नवंबर, 2026 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार को मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश कर गई। यात्रा के 25वें दिन की पदयात्रा बुधवार सुबह चंदेरी के दिल्ली दरवाजा से प्रारंभ हुई। यात्रा अमराई ग्रामीण स्थित हैरिटेज रिसोर्ट, ग्राम प्राणपुर और ग्राम कुंवरपुर होते हुए आगे बढ़ी। प्राणपुर भारत का पहला हस्तशिल्प और हथकरघा पर्यटक गांव है। दोपहर में ग्राम कुंवरपुर में भोजन एवं विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा ग्राम बडेरा और बडेरा चक होते हुए वेतवा नदी स्थित राजघाट बांध चौराहे पहुंची। यहां मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पार कर यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गई। बुधवार की पदयात्रा का समापन उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के काला पहाड़ स्थित बुंदेला बंधु फार्म हाउस पर हुआ। यहां यात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई है। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को समाजवादी पार्टी का भी समर्थन मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व सांसद माननीय श्री शंखलाल मांझी जी ने चंदेरी पहुंचकर यात्रा को अपना समर्थन प्रदान किया। वोट चोरी और चंदा चोरी के मुद्दों को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा को समाजवादी पार्टी के नेताओं का समर्थन मिलना लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शिता के सवालों पर इंडिया गठबंधन के साझा आवाज को दर्शाता है। यात्रा के दौरान ठंड बढ़ने के बीच पदयात्रियों की सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है। श्री दिग्विजय सिंह जी की पत्नी श्रीमती अमृता राय जी ने बुधवार को यात्रियों को कंबल एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की, ताकि ठंड के मौसम में पदयात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा बुधवार शाम से लेकर 22 नवंबर तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। 23 नवंबर की सुबह यात्रा पुनः मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर विधानसभा के रास्ते मध्य प्रदेश में वापस प्रवेश करेगी। इसके बाद 26 नवंबर को ओरछा में विशेष पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण का धार्मिक आयोजन होगा। इस आयोजन के बाद 27 नवंबर की सुबह यात्रा ओरछा से पुनः उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी और अयोध्या धाम की ओर आगे बढ़ेगी। सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी को लेकर लोगों को जागरूक करना है। यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रति, माननीय संपादक महोदय सादर प्रकाशनार्थ।
अशोकनगर में दिग्विजय सिंह की यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन गांव गांव हुआ आत्मीय स्वागत
किसानों की समस्याओं को खत्म करने मध्यप्रदेश में “Ease of Doing Farming” लागू करने की मांग की
जैविक कपास व्यापार में जारी फर्जीवाड़े पर जताई गहरी चिंता, एपीडा के निर्णय को बताया किसानों और देशहित के विरुद्ध
दिनों दिन बढ़ती मंहगाई के दौर में प्रदेश के लाखों श्रमिकों की मूजदूरी में कमी किये जाने पर सीएम डॉ मोहन यादव को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला, जांच कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र
दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का समर्थन