सिवनी जिला कोतवाली में थाने में घुसकर पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता का कारनामा
अशोकनगर में दिग्विजय सिंह की यात्रा को मिला आपार जनसमर्थन, क्षेत्रवासियों ने किया आत्मीय अभिनंदन
अशोकनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा शुक्रवार को अशोकनगर जिले के सोवत ग्राम से आगे बढ़ी। सुबह 8 बजे यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यात्रा के समर्थकों ने उत्साह के साथ दिग्विजय सिंह का स्वागत किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पमालाओं और आत्मीय अभिनंदन के साथ उनका स्वागत किया।
सोवत से आगे बढ़ते हुए यात्रा ग्राम वजीदपुर पहुंची। इसके बाद ग्राम खेजरा हाट, सेमरा हाट, खेजरा खुर्द जोड़ और ग्राम गता होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। पूरे मार्ग में ग्रामीणों का उत्साह देखने को मिला। गांवों में लोगों ने दिग्विजय सिंह से मुलाकात की और यात्रा के उद्देश्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने भी ग्रामीणों से संवाद किया और यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
दोपहर करीब 1 बजे ग्राम गता में यात्रा का भोजन एवं विश्राम के लिए विराम हुआ। इसके बाद दोपहर 3 बजे दिग्विजय सिंह ने पुनः अपनी पदयात्रा शुरू की। यहां से यात्रा ग्राम करैयाराय पहुंची और फिर ग्राम पिपरियाराय की ओर आगे बढ़ी। रास्ते में कई स्थानों पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों के साथ स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी लगातार बनी रही।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से दिग्विजय सिंह धार्मिक स्थलों और धार्मिक परंपराओं से जुड़े विषयों पर जनसंवाद कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य सनातन परंपरा के सम्मान, धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों में पारदर्शिता और सामाजिक जागरूकता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाना है। यात्रा के दौरान आम लोगों से संवाद कर उनके विचार और सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
अशोकनगर जिले के ग्राम पिपरियाराय स्थित सरपंच के बगीचे में आज की पदयात्रा का विश्राम हुआ। यहां रात्रि भोजन की व्यवस्था की गई। इसके बाद दिग्विजय सिंह अशोकनगर सर्किट हाउस के लिए रवाना हुए, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। यात्रा के अगले पड़ाव को लेकर भी स्थानीय स्तर पर तैयारियां जारी हैं।
सिवनी जिला कोतवाली में थाने में घुसकर पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता का कारनामा
न जनमत से छल स्वीकार न चढ़ावे में हेराफेर ललितपुर में आगे बढ़ी दिग्विजय सिंह की यात्रा
गांधी भवन तेलंगाना में प्रेसवार्ता
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को पत्र लिखकर जैविक कपास के उत्पादन के नाम पर मध्यप्रदेश में हो रहे बड़े भ्रष्टाचार की जानकारी दी
ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डायग्नोस्टिक घोटाले की जांच की मांग की