पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक बृहद परियोजना के अंतर्गत किसानों के हितों को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण बैठक
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला,
जांच कराने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र
दिनांक 11 फरवरी 2025
भोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि आयोग द्वारा साक्षात्कार में मनमाने तरीके से अंक दिए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
दिग्विजय सिंह ने कहा है कि आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में टॉप करने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में कम अंक दिए जा रहे हैं, जबकि राजनेताओं और अफसरों के बच्चों और परिचितों को अधिक अंक देकर उच्च पदों पर नियुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा है कि यह घोटाला न केवल प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है, बल्कि यह मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठा को भी धूमिल कर रहा है।
दिग्विजय सिंह ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यरत न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक न्यायिक आयोग गठित किया जाए। उन्होंने कहा है कि यदि जांच में गड़बड़ी पाई जाती है, तो परीक्षा को निरस्त कर पुनः आयोजित किया जाना चाहिए।
इस मामले में दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से हस्तक्षेप करने और इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक बृहद परियोजना के अंतर्गत किसानों के हितों को लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री के साथ पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की महत्वपूर्ण बैठक
दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल से की सहरिया आदिवासी परिवारों को जमीन से बेदखल न करने की मांग
हिन्दू धर्म की तुलना आरएसएस से किया जाना हिंदू सनातन धर्म का अपमान संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन धर्मावलाम्बियों से मांगे माफी
उपरोक्त नर्सिंग परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने के संबंध में सीएम को लिखा पत्र
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में वृद्धि की मांग की
डाइ एथिलीन ग्लाइकोल DEG युक्त खांसी की दवाओं से हुई बाल मृत्यु औषधि नियामक तंत्र की विफलता तथा दंडनीय प्रावधानों के ह्रास से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट के विषय में तत्काल उच्चस्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने बाबत