letter to Dharmendra Pradhan Ji regarding implementation 7th Pay Commission in the research institutions
प्रेस विज्ञप्ति
दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को राष्ट्रीय हिंगलाज सेना का समर्थन
हिंगलाज सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने यात्रा के संकल्प की सराहना करते हुए सफलता की कामना की
दिनांक 20 अक्टूबर 2026
उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में विजयादशमी के पावन अवसर पर उज्जैन से अयोध्या तक आज प्रारंभ हो रही 930 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ को राष्ट्रीय हिंगलाज सेना ने अपना समर्थन एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राष्ट्रीय हिंगलाज सेना की अध्यक्ष लक्ष्मीमणि शास्त्री ने दिग्विजय सिंह जी को भेजे अपने पत्र में यात्रा के पावन संकल्प पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मगुरुओं एवं संतों के आशीर्वाद से आयोजित यह पदयात्रा सनातन संस्कृति के मूल स्तंभों सत्य, करुणा, न्याय एवं सामाजिक समरसता को जागृत करने का वंदनीय प्रयास है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिग्विजय सिंह जी की नर्मदा परिक्रमा ने देवस्थानों की शुचिता और धार्मिक मर्यादाओं की पुनर्स्थापना का संदेश दिया था, उसी प्रकार यह पदयात्रा भी एक पवित्र एवं प्रेरणादायी प्रयास सिद्ध होगी।
लक्ष्मीमणि शास्त्री ने यात्रा की सफलता की कामना करते हुए दिग्विजय सिंह जी सहित सभी सहयात्रियों के उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा एवं निर्विघ्न यात्रा के लिए माँ हिंगलाज भवानी से प्रार्थना की। उन्होंने यह भी विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय हिंगलाज सेना के प्रतिनिधि समय-समय पर यात्रा में उपस्थित रहेंगे।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।
letter to Dharmendra Pradhan Ji regarding implementation 7th Pay Commission in the research institutions
वर्ग-2 और वर्ग-3 में 25-25 हजार भर्ती की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज सारंगपुर से गुलावता के लिए होगी रवाना
मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के साथ फिर हुआ खिलवाड़ परीक्षा स्थगित होने से हजारों परीक्षार्थी परेशान दिग्विजय सिंह
किसान खुशहाल और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले तभी स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ पूरा होगा दिग्विजय सिंह
लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं, दिग्विजय सिंह ने RSS पर प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन