राघौगढ़ के भैंसाना में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ दिग्विजय सिंह का भक्तों को न्योता
किसानों की समस्याओं को खत्म करने मध्यप्रदेश में “Ease of Doing Farming” लागू करने की मांग
दिनांक: 05 मई 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए “Ease of Doing Farming” लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर कृषि क्षेत्र में प्रक्रियाओं को सरल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया है।
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में किसान नेता केदार सिरोही द्वारा दिए गए सुझाव का समर्थन करते हुए कहा कि जिस प्रकार “Ease of Doing Business” के माध्यम से व्यापारिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है, उसी तर्ज पर कृषि क्षेत्र में भी सुधार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान आज भी बीज खरीद, ट्रांसफार्मर बदलवाने, फसल विक्रय, ऋण लेने एवं चुकाने जैसी प्रक्रियाओं में अनेक जटिलताओं और अनावश्यक बाधाओं का सामना कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि फसल बीमा क्लेम की प्रक्रिया अत्यधिक जटिल है तथा खाद की उपलब्धता में पारदर्शिता की कमी बनी हुई है, जिससे किसानों को भारी परेशानी होती है। ऐसे में “Ease of Doing Farming” लागू कर इन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है।
दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया कि किसानों के हित में कृषि से जुड़े सभी विभागों की व्यापक समीक्षा की जाए तथा नीति निर्माण में किसान प्रतिनिधियों और कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लिया जाए। इससे प्रदेश की कृषि व्यवस्था को अधिक सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जा सकेगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों की दशा और दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु “Ease of Doing Farming” को शीघ्र लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
राघौगढ़ के भैंसाना में 151 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ दिग्विजय सिंह का भक्तों को न्योता
किसानों को प्रमाणित सोयाबीन बीज मिले बीज घोटाले की हो जांच मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
letter to Dharmendra Pradhan Ji regarding implementation 7th Pay Commission in the research institutions
आंगनवाड़ी के 20 से अधिक बच्चों की जान बचाने वाली कंचनबाई मेघवाल को मिले सच्ची श्रद्धांजलि
मध्य प्रदेश में मक्का और मूंगफली के किसानों की दुर्दशा: लागत भी नहीं निकल रही, MSP की मांग
मध्यप्रदेश के बासमती उत्पादक किसानों के साथ अन्याय बंद हो 14 जिलों के बासमती चावल को तुरंत मिले जी आई टैग