ब्यावरा में निर्माणाधीन मकान के गिरने के संबंध में कलेक्टर जिला राजगढ़को लिखा पत्र
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 29 अप्रैल 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर राज्य में उत्पादित बासमती चावल एवं जैविक कपास से जुड़े गंभीर मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक की मांग की है। इस बैठक में कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा APEDA के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है।
श्री सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश के बासमती चावल उत्पादक किसान पिछले कई वर्षों से जी.आई. (Geographical Indication) टैग की मांग कर रहे हैं, किन्तु अब तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। जी.आई. टैग न मिलने के कारण अन्य राज्यों के व्यापारी मध्यप्रदेश में उत्पादित बासमती चावल को अपने राज्य के नाम से निर्यात कर रहे हैं, जिससे राज्य के किसानों को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
इसी प्रकार, जैविक कपास के मामले में भी गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ व्यापारियों, प्रमाणन एजेंसियों एवं संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से साधारण बीटी कपास को ऑर्गेनिक कपास के रूप में प्रमाणित कर निर्यात किया गया है। इस प्रकार की गतिविधियों से न केवल वास्तविक जैविक किसानों को नुकसान हो रहा है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख भी प्रभावित हुई है।
उन्होंने यह भी बताया कि इन दोनों मुद्दों को वे पूर्व में राज्यसभा में उठा चुके हैं तथा इस संबंध में प्रधानमंत्री और संबंधित मंत्रियों को भी पत्र लिख चुके हैं, बावजूद इसके अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है।
प्रस्तावित बैठक में बासमती चावल की जी.आई. टैगिंग तथा जैविक कपास के उत्पादन और निर्यात प्रणाली में सुधार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा करने का प्रस्ताव रखा गया है। श्री सिंह ने आग्रह किया है कि इस बैठक के माध्यम से दोनों मुद्दों पर ठोस और निर्णायक समाधान की दिशा में पहल की जाए।
उन्होंने आशा व्यक्त की है कि केंद्र सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही बैठक के लिए समय निर्धारित करेगी, ताकि मध्यप्रदेश के किसानों को न्याय मिल सके और निर्यात प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा,
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी, पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
ब्यावरा में निर्माणाधीन मकान के गिरने के संबंध में कलेक्टर जिला राजगढ़को लिखा पत्र
ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजगढ़ जिले में नकली खाद का गंभीर मामला उजागर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जाँच व कड़ी कार्यवाही की माँग
नगर निगम कर्मचारियों की ईपीएफ राशि जमा कराने में गड़बड़ी पर उठाए सवाल, सीएम को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला, जांच कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश के हजारों कृषि विद्यार्थियों के साथ हो रहा है अन्याय ICAR की काउंसलिंग से बाहर किए गए प्रदेश के 12वीं कृषि विषय के छात्र