किसान खुशहाल और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले तभी स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ पूरा होगा दिग्विजय सिंह
प्रेस विज्ञप्ति
धान की मिलिंग में देरी से किसानों, मिलर्स और सरकार को हो रहा नुकसान, तत्काल समाधान करे राज्य सरकार : दिग्विजय सिंह
दिनांक 24 सितंबर 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में उपार्जित धान की मिलिंग में हो रही देरी को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। उन्होंने किसानों, राइस मिलर्स तथा राज्य शासन को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए उपार्जित धान को शीघ्र मिलर्स को मिलिंग हेतु उपलब्ध कराने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर्ता जिला कांग्रेस कमेटी रीवा (ग्रामीण) के अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा का पत्र भी प्रेषित करते हुए लिखा कि श्री शर्मा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में मध्यप्रदेश में किसानों से लगभग 51.54 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। उपार्जन केन्द्रों से धान सीधे मिलर्स को देने के स्थान पर बड़ी मात्रा में धान का भंडारण वेयरहाउस एवं खुले स्थानों पर किया गया।
उन्होंने लिखा कि अब तक लगभग 14.49 लाख मीट्रिक टन धान की ही मिलिंग हो सकी है और लगभग 36.99 लाख मीट्रिक टन धान मिलिंग के लिए शेष बताया गया है। आशंका व्यक्त की गई है कि मिलिंग में और देरी होने से धान की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए आवश्यक चावल की उपलब्धता पर भी असर पड़ सकता है।
श्री शर्मा ने यह भी बताया है कि धान को वेयरहाउस से मिलर्स तक पहुंचाने के लिए पूर्व में शासन द्वारा लगभग 95 रुपये प्रति क्विंटल की दर से परिवहन व्यय वहन किया गया, जिस पर करीब 475 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यदि अब पुनः धान का परिवहन करना पड़ा तो शासन पर अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ सकता है।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से कहा है कि किसानों, मिलर्स और शासन के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय का तत्काल निराकरण किया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को उपार्जित धान शीघ्र मिलर्स को मिलिंग के लिए उपलब्ध कराने के समुचित निर्देश दिए जाएं।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय (भोपाल)
श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।
किसान खुशहाल और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले तभी स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ पूरा होगा दिग्विजय सिंह
मध्यप्रदेश के हजारों कृषि विद्यार्थियों के साथ हो रहा है अन्याय ICAR की काउंसलिंग से बाहर किए गए प्रदेश के 12वीं कृषि विषय के छात्र
भाजपा विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने इंदौर में फैलाया साम्प्रदायिक जहर पुलिस भाजपा के दबाव में मौन दिग्विजय सिंह
हिन्दू धर्म की तुलना आरएसएस से किया जाना हिंदू सनातन धर्म का अपमान संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन धर्मावलाम्बियों से मांगे माफी
जैविक कपास व्यापार में जारी फर्जीवाड़े पर जताई गहरी चिंता, एपीडा के निर्णय को बताया किसानों और देशहित के विरुद्ध
नगर निगम कर्मचारियों की ईपीएफ राशि जमा कराने में गड़बड़ी पर उठाए सवाल, सीएम को लिखा पत्र