पेंच टाइगर रिजर्व के ईको सेंसिटिव जोन में पारदर्शिता एवं पुन ग्राम सभाओं की मांग
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 25 अप्रैल 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर त्वरित कदम उठाने की मांग की है।
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि कृषि सलाहकार परिषद, मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य श्री केदार सिरोही द्वारा अवगत कराया गया है कि राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल बाजार में आने के लिए तैयार है। वर्तमान में निजी मंडियों में मूंग का भाव न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से कम होने के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हर वर्ष राज्य सरकार द्वारा केन्द्र सरकार को मूंग खरीदी का प्रस्ताव भेजा जाता है, जिसके आधार पर मूल्य समर्थन योजना (PSS) के अंतर्गत खरीदी की अनुमति मिलती है। किंतु इस वर्ष अब तक ऐसा कोई प्रस्ताव केन्द्र को प्रेषित नहीं किया गया है। गिरदावरी रिपोर्ट के अनुसार इस बार ग्रीष्मकालीन मूंग के रकबे में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे उत्पादन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि किसानों को नुकसान से बचाने और उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर दिलाने के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग की MSP पर खरीदी हेतु प्रस्ताव शीघ्र केन्द्र सरकार को भेजने के निर्देश संबंधित विभाग को दिए जाएं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र निर्णय लेगी, जिससे प्रदेश के किसानों को राहत मिल सके।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय,
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
पेंच टाइगर रिजर्व के ईको सेंसिटिव जोन में पारदर्शिता एवं पुन ग्राम सभाओं की मांग
वर्ग-2 और वर्ग-3 में 25-25 हजार भर्ती की मांग मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा
जैविक कपास घोटाले की निष्पक्ष जांच और Tracenet 2.0 को तत्काल लागू करने हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग
NEET PG 2026 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चयन में शहर का विकल्प मिले दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डायग्नोस्टिक घोटाले की जांच की मांग की