शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में पच्चीस 25 हजार नियुक्तियाँ करे सरकार
प्रेस विज्ञप्ति
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में किसानों के लिए गुणवत्तायुक्त प्रमाणित सोयाबीन बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, दूसरे राज्यों में बीज के निर्यात/परिवहन पर रोक लगाने तथा बीज प्रमाणीकरण संस्था में कथित अनियमितताओं की जाँच कराने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह जी ने अपने पत्र में कृषि सलाहकार परिषद, मध्यप्रदेश के पूर्व सदस्य श्री केदार सिरोही द्वारा भेजे गए ईमेल का उल्लेख करते हुए कहा है कि किसानों को समय पर उचित मूल्य पर प्रमाणित बीज उपलब्ध न होने से कृषि उत्पादन और किसानों की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश में सोयाबीन उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है, इसलिए किसानों के हितों की रक्षा के लिए यह आवश्यक है कि प्रदेश में प्रमाणित बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा बीज प्रमाणीकरण प्रक्रिया में यदि किसी प्रकार की अनियमितता हो रही हो तो उसकी निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई की जाए।
दिग्विजय सिंह जी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि किसानों के हितों से जुड़े इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, भोपाल।
शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में पच्चीस 25 हजार नियुक्तियाँ करे सरकार
ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर त्वरित कदम उठाने की मांग
दिग्विजय सिंह ने पीयूष गोयल से बासमती चावल व जैविक कपास के मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक की मांग की
मध्यप्रदेश के हजारों कृषि विद्यार्थियों के साथ हो रहा है अन्याय ICAR की काउंसलिंग से बाहर किए गए प्रदेश के 12वीं कृषि विषय के छात्र
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं किसानों के आर्थिक शोषण की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच हो दिग्विजय सिंह