Letter to Shri Om Birla Ji regarding the National Sports Governance Bill 2025
प्रेस विज्ञप्ति
जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय सिंह ने दोहराया सत्य और न्याय का संकल्प
दिनांक: 16 नवंबर, 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा सोमवार को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 23वें दिन की पदयात्रा ग्राम अमरोद से प्रारंभ हुई। दिग्विजय सिंह के साथ पदयात्रियों ने ग्राम भरियाखेड़ी और भिखली होते हुए आगे की यात्रा पूरी की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
दोपहर में भोजन एवं विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा ग्राम तारई, ललोई और थूबोनजी होते हुए जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची। यहां सोमवार की पदयात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में शामिल पदयात्रियों के रात्रि भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी में की गई है।
थूबोनजी जैन धर्म का प्रसिद्ध अतिशय तीर्थक्षेत्र है। यहां 26 जैन मंदिरों का विशाल परिसर है, जो अपनी प्राचीन प्रतिमाओं और भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। यह जैन धर्म के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों में गिना जाता है। यहां पहुंचने पर यात्रा में शामिल पदयात्रियों ने तीर्थक्षेत्र के दर्शन किए। बता दें कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यात्रा के दौरान कहा कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करना है। सनातन धर्म सत्य, अहिंसा, करुणा और सर्वधर्म समभाव का संदेश देता है। धर्म के नाम पर नफरत और विभाजन के बजाय मानव कल्याण और सामाजिक समरसता को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे और चढ़ावे का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े धन के उपयोग में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। इसी तरह वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ियों जैसे गंभीर मुद्दों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यात्रा इन्हीं सवालों पर जनता के बीच जागरूकता पैदा करने और सत्य एवं न्याय की आवाज बुलंद करने का प्रयास है।
गौरतलब है कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय
सादर प्रकाशनार्थ।
Letter to Shri Om Birla Ji regarding the National Sports Governance Bill 2025
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग
तालबेहट में सपा ने किया दिग्विजय सिंह की यात्रा का स्वागत वोट चोरी और चंदा चोरी के खिलाफ उठाई निष्पक्ष जांच की मांग
उपरोक्त नर्सिंग परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी करने के संबंध में सीएम को लिखा पत्र
मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के साथ फिर हुआ खिलवाड़ परीक्षा स्थगित होने से हजारों परीक्षार्थी परेशान दिग्विजय सिंह
धान की मिलिंग में देरी से किसानों मिलर्स और सरकार को हो रहा नुकसान तत्काल समाधान करे राज्य सरकार