गांधी भवन तेलंगाना में प्रेसवार्ता
सोनिया गांधी जी ने अपनी पुस्तक में किया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी का उल्लेख, कांग्रेस के अनुभवी एवं लोकप्रिय नेतृत्व के संदर्भ में लिया नाम
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी ने अपनी पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के पृष्ठ क्रमांक 393 पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह जी का उल्लेख कांग्रेस संगठन के अनुभवी, लोकप्रिय और महत्वपूर्ण नेतृत्व के संदर्भ में किया है।
श्रीमती सोनिया गांधी जी ने पुस्तक में अपने राजनीतिक जीवन के शुरुआती अनुभवों, कांग्रेस संगठन की कार्यप्रणाली को समझने और वरिष्ठ नेताओं के साथ काम करने के दौरान आई चुनौतियों का विस्तार से वर्णन किया है।
उन्होंने लिखा है कि राजीव गांधी जी के अनेक राजनीतिक सहयोगियों से उनका परिचय पहले से था। इनमें कई ऐसे नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया था, जबकि कुछ ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और युवा कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर संगठन में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त किया था।
इसी संदर्भ में सोनिया गांधी जी ने उन लोकप्रिय कांग्रेस नेताओं का उल्लेख किया है, जिन्होंने अपने-अपने राज्यों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आगे चलकर बड़े राज्यों के मुख्यमंत्री बने।
इन नेताओं में उन्होंने मध्यप्रदेश के श्री दिग्विजय सिंह जी, राजस्थान के श्री अशोक गहलोत जी और महाराष्ट्र के स्वर्गीय श्री विलासराव देशमुख जी का विशेष रूप से नाम लिया है।
सोनिया गांधी जी ने पुस्तक में बताया है कि जब उन्होंने कांग्रेस संगठन में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली, तब उन्हें इन्हीं अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों की अध्यक्षता करनी होती थी। प्रारंभिक दौर में संगठन की जटिल कार्यप्रणाली को समझना और वरिष्ठ सहयोगियों के बीच अपनी बात रखना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था।
उन्होंने स्वीकार किया है कि वरिष्ठ सहयोगियों के विचारों और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनने तथा कुछ विश्वसनीय सहयोगियों से मिले प्रोत्साहन ने उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली समझने, अपनी झिझक दूर करने और आत्मविश्वास विकसित करने में सहायता की।
पुस्तक में श्री दिग्विजय सिंह जी का उल्लेख ऐसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की श्रेणी में किया गया है, जिन्होंने संगठनात्मक नेतृत्व से आगे बढ़कर अपने राज्यों में मुख्यमंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाईं।
यह उल्लेख कांग्रेस संगठन में श्री दिग्विजय सिंह जी के लंबे राजनीतिक अनुभव, प्रदेश स्तर पर उनके नेतृत्व और राष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी सहभागिता के ऐतिहासिक संदर्भ को रेखांकित करता है।
उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी जी ने इस प्रसंग में अपने राजनीतिक जीवन के उस महत्वपूर्ण दौर को याद किया है, जब वे अनुभवी कांग्रेस नेताओं के साथ संवाद, विचार-विमर्श और संगठनात्मक अनुभवों के माध्यम से स्वयं को नेतृत्व की नई जिम्मेदारियों के अनुरूप तैयार कर रही थीं।
गांधी भवन तेलंगाना में प्रेसवार्ता
धर्म के नाम पर लूट के खिलाफ 20 अक्टूबर से सनातन स्वाभिमान यात्रा निकालेंगे दिग्विजय सिंह गूगल फॉर्म जारी कर लोगों से जुड़ने की अपील
मध्य प्रदेश में मक्का और मूंगफली के किसानों की दुर्दशा: लागत भी नहीं निकल रही, MSP की मांग
अनुसूचित जाति वर्ग के बंद छात्रावास एवं आश्रम पुन प्रारंभ किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
जैविक कपास घोटाले की निष्पक्ष जांच और Tracenet 2.0 को तत्काल लागू करने हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत चांचौड़ा कुंभराज जिला गुना में घाटाखेड़ी के पास प्रस्तावित बांध मुख्यमंत्री को लिखा पत्र