ब्यावरा में निर्माणाधीन मकान के गिरने के संबंध में कलेक्टर जिला राजगढ़को लिखा पत्र
प्रेस विज्ञप्ति
अनुसूचित जाति वर्ग के बंद छात्रावास एवं आश्रम पुनः प्रारंभ किए जाएं : दिग्विजय सिंह
दिनांक 28 मई 2026
भोपाल। राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वर्ष 2016 से बंद पड़े अनुसूचित जाति वर्ग के कन्या एवं बालक आश्रमों को पुनः प्रारंभ करने की मांग की है।
दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में आदिमजाति कल्याण विभाग छात्रावास/आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जवर सिंह अग्र द्वारा उठाए गए मुद्दे का उल्लेख करते हुए कहा है कि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अनुसूचित जाति विभाग के अंतर्गत संचालित कन्या एवं बालक आश्रमों को वर्ष 2016 में बंद कर दिया गया था। इसके कारण अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब, वंचित एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इन आश्रमों की स्थापना समाज के कमजोर एवं वंचित वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी। इनके बंद होने से हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हुई है तथा सामाजिक एवं शैक्षणिक विकास की प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचा है।
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के हितों को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2016 से बंद पड़े कन्या एवं बालक आश्रमों को पुनः प्रारंभ करने के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि प्रदेश के गरीब एवं वंचित परिवारों के बच्चों को शिक्षा एवं शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार सामाजिक न्याय एवं शैक्षणिक समानता के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय,
श्री दिग्विजय सिंह जी,
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश।
ब्यावरा में निर्माणाधीन मकान के गिरने के संबंध में कलेक्टर जिला राजगढ़को लिखा पत्र
मैं मांग करता हूं कि सोयाबीन न्यूनतम भाव आज की लागत को देखते हुए लगभग ₹6000 क्विंटल होना चाहिए
जैविक कपास घोटाले की निष्पक्ष जांच और Tracenet 2.0 को तत्काल लागू करने हेतु प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखा पत्र मध्यप्रदेश के लाखों शिक्षकों के हित में टी.ई.टी. अनिवार्यता पर पुनर्विचार की मांग
पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत चांचौड़ा कुंभराज जिला गुना में घाटाखेड़ी के पास प्रस्तावित बांध मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
भाजपा विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने इंदौर में फैलाया साम्प्रदायिक जहर पुलिस भाजपा के दबाव में मौन दिग्विजय सिंह