मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला, जांच कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र
आरोन से सोवत पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा, दिग्विजय सिंह को जैन मुनि नीरोग सागर का मिला आशीर्वाद
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 19वें दिन गुरुवार को आरोन से पदयात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान यात्रा को विभिन्न गांवों में लोगों का समर्थन और स्वागत मिला। यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने आरोन स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचकर चातुर्मासरत परम पूज्य मुनिश्री 108 नीरोग सागर जी महाराज से भेंट की और उनके पाद प्रक्षालन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। मुनिश्री ने यात्रा के उद्देश्यों और संकल्पों के प्रति मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
यात्रा के 19वें दिन की शुरुआत आरोन स्थित सनकादिक आश्रम में विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुई। धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, बाबा महाकाल, विभिन्न पवित्र तीर्थों के जल से भरे कलशों और पार्थिव शिवलिंग का पूजन कर आरती की गई। इसके बाद समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक तोमर ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रध्वज तिरंगे को सलामी अर्पित की। तत्पश्चात दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन और राष्ट्र के स्वाभिमान का संकल्प लेकर पदयात्रा रवाना हुई।
आरोन जनपद कार्यालय से सुबह 8 बजे शुरू हुई पदयात्रा बस स्टैंड स्थित दास हनुमान मंदिर पहुंची। यहां से मुड़रा खुर्द जोड़, मोहरी कलां जोड़, भौरा जोड़ होते हुए ग्राम खामखेड़ा पहुंची, जहां दोपहर में भोजन और विश्राम किया गया। इसके बाद दोपहर 3 बजे यात्रा ने फिर आगे का सफर शुरू किया। रूसल्ला, देवमढ़ी और जखौदा जोड़ होते हुए पदयात्रा अशोकनगर जिले के ग्राम सोवत पहुंची। यहां शाम 6 बजे 19वें दिन की पदयात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा के सहयात्रियों ने रात्रि विश्राम भी ग्राम सोवत में किया।
दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और दान की व्यवस्था में पारदर्शिता, चंदा चोरी और चढ़ावा चोरी के खिलाफ आवाज उठाने के साथ ही वोट चोरी के मुद्दे पर निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। यात्रा का संकल्प धार्मिक आस्था, सनातन परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान से जुड़ा है। यात्रा के दौरान लगातार विभिन्न समाजों, धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों का समर्थन भी मिल रहा है।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में बड़ा घोटाला, जांच कराने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र
चंदा चोरों अयोध्या छोड़ो दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर उज्जैन पहुंचे देशभर के साधु संत
ग्राम सगौर में तीन आदिवासी बालिकाओं की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई
मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग न मिलने पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
राजगढ़ जिले में नकली खाद का गंभीर मामला उजागर दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री से की उच्चस्तरीय जाँच व कड़ी कार्यवाही की माँग