शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में पच्चीस 25 हजार नियुक्तियाँ करे सरकार
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक 19 अप्रैल 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सफल विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है, जो न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। मैं सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो विद्यार्थी इस बार अपने अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर सके हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूँ कि निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में सफलता का मार्ग केवल एक परीक्षा से तय नहीं होता। असफलता हमें सीखने और आगे बेहतर करने का अवसर देती है।
उन्होंने परीक्षा में बेहतर न कर पाने वाले छात्रों से आग्रह किया है कि हिम्मत बनाए रखें, अपनी कमियों को पहचानें और पहले से अधिक मेहनत एवं एकाग्रता के साथ आगे बढ़ें। निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से ही सफलता प्राप्त होती है।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश, भोपाल।
शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में पच्चीस 25 हजार नियुक्तियाँ करे सरकार
ब्यावरा में निर्माणाधीन मकान के गिरने के संबंध में कलेक्टर जिला राजगढ़को लिखा पत्र
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को पत्र लिखकर नल जल मिशन के बजट आवंटन में लापरवाही करने वाले अफसरों पर कार्यवाही का अनुरोध किया
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं किसानों के आर्थिक शोषण की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच हो दिग्विजय सिंह
मठ मंदिरों की नीलामी को रोकने और पुजारियों की आजीविका का संरक्षण करने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं, दिग्विजय सिंह ने RSS पर प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन