Digvijaya Singh
MENU ☰

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के चौदहवें दिन की पदयात्रा गुना जिले के नयापुरा जोड़ से प्रारंभ

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के चौदहवें दिन की पदयात्रा गुना जिले के नयापुरा जोड़ से प्रारंभ

प्रेस विज्ञप्ति

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के चौदहवें दिन की पदयात्रा गुना जिले के नयापुरा जोड़ से प्रारंभ

पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह भी यात्रा में हुए शामिल, दिग्विजय सिंह के साथ करेंगे पदयात्रा

धार्मिक स्थलों में चंदे और चढ़ावे की चोरी तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण का अभियान है सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा

दिनांक : 02 नवंबर 2026

गुना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में निकाली जा रही "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" के चौदहवें दिन की पदयात्रा आज गुना जिले के नयापुरा जोड़ से धार्मिक आस्था, उत्साह एवं दृढ़ संकल्प के साथ प्रारंभ हुई।

आज की पदयात्रा में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री जयवर्द्धन सिंह जी भी शामिल हुए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थजल के कलशों एवं पार्थिव शिवलिंग की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की।

इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री जयवर्द्धन सिंह जी सहित समस्त पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को ससम्मान सलामी अर्पित की और सत्य, सनातन एवं स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की। श्री जयवर्द्धन सिंह जी आज से पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ इस पदयात्रा में सहभागिता करेंगे।

महाकाल की पावन नगरी उज्जैन से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या तक लगभग 1,000 किलोमीटर की इस पदयात्रा का प्रमुख उद्देश्य राम मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में चंदे और चढ़ावे की चोरी, वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरण करना तथा धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को जन-जन तक पहुँचाना है।

यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि धर्म और आस्था के नाम पर प्राप्त दानराशि का संरक्षण तथा उसका पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित होना चाहिए। श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चंदा और चढ़ावा उनकी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, जिसका दुरुपयोग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।

आज की पदयात्रा नयापुरा जोड़ से प्रारंभ होकर ग्राम कालापीपल, नेशकलॉ, कुण्डालिया, मेरियाखेड़ी खुर्द, आमासेर, गुंजारी, नाईपुरिया पोलास, गणेश जी मंदिर दुंदाला एवं चाचौड़ा नगर होते हुए बीनागंज पहुँचेगी, जहाँ रॉयल पैलेस गार्डन में रात्रि भोजन एवं विश्राम प्रस्तावित है।

सत्य, सनातन और स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ यह पदयात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।

सादर प्रकाशनार्थ।

Also Watch