माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
प्रेस विज्ञप्ति
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान गांव-गांव में जनसंपर्क, ग्रामीणों ने किया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पदयात्रियों का स्वागत
धार्मिक स्थलों पर चंदे और चढ़ावे के दुरुपयोग के विरुद्ध जनजागरण का संदेश लेकर आगे बढ़ रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
दिनांक: 03 नवंबर 2026
गुना। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में महाकाल की पावन नगरी उज्जैन से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या तक निकाली जा रही "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" के पंद्रहवें दिन की पदयात्रा आज गुना जिले के बीनागंज स्थित राजीव गांधी चौक से प्रारंभ हुई।
प्रातः धर्मरथ में विराजमान प्रभु श्रीरामलला सरकार, पवित्र तीर्थों के जल से सुशोभित कलशों एवं पार्थिव शिवलिंग का विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती की गई। इसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी सहित समस्त पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज तिरंगे को ससम्मान सलामी अर्पित कर सत्य, सनातन और स्वाभिमान की रक्षा के संकल्प के साथ पदयात्रा प्रारंभ की।
बीनागंज से प्रारंभ हुई पदयात्रा जयसिंहपुरा, ए.बी. रोड होते हुए ग्राम पटोंदी पहुंची, जहां दोपहर भोजन एवं विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित था। दोपहर विश्राम के पश्चात यात्रा का द्वितीय सत्र प्रारंभ हुआ। पदयात्रा ग्राम चोपनजोड़, बड़पुरा एवं घाटाखेड़ी की ओर आगे बढ़ी। दिनभर की पदयात्रा का समापन ग्राम घाटाखेड़ी, तहसील चाचौड़ा, जिला गुना में निर्धारित था, जहां समस्त पदयात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी ग्रामीणजनों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवाओं से संवाद करते हुए यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दे रहे हैं।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का प्रमुख उद्देश्य श्रीराम मंदिर सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर चंदे और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में जनजागरण करना तथा धार्मिक संस्थाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाना है।
यात्रा मार्ग में ग्रामीण महिलाओं से संवाद के दौरान जब उनसे पूछा जाता है कि यह यात्रा किस उद्देश्य से निकाली जा रही है, तो कई माताएं-बहनें स्पष्ट शब्दों में जवाब देती हैं— "चंदा चोरी के खिलाफ।" यह संवाद दर्शाता है कि यात्रा का मूल संदेश ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों तक पहुंच रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी का कहना है कि धर्म और आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान की पवित्रता बनाए रखना आवश्यक है। धार्मिक संस्थाओं को प्राप्त चंदे और चढ़ावे के उपयोग में पूर्ण पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे।
राष्ट्रनायक टांट्या मामा की मूर्ति का अनावरण
बुधवार, 04 नवंबर 2026 को सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ग्राम घाटाखेड़ी से प्रातः 8 बजे प्रारंभ होकर रघुनाथपुरा, किशनगढ़ जोड़ एवं ग्राम बरसत होते हुए पीपलखेड़ी चौराहा पहुंचेगी।
पीपलखेड़ी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी द्वारा राष्ट्रनायक श्री टांट्या मामा जी की मूर्ति का अनावरण किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम का आयोजन समस्त भील-भिलाला आदिवासी समाज, जिला गुना द्वारा किया जा रहा है। इसके पश्चात यात्रा ग्राम बड़ा आमलिया, परसोलिया, भूकनी, बर्री जोड़ एवं बरखेड़ा होते हुए ग्राम फाजलपुर पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम निर्धारित है।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दी बधाई
मिट्टी का सम्मान और किसान स्वाभिमान सर्वोपरि आलू की बुवाई कर रहे किसानों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डायग्नोस्टिक घोटाले की जांच की मांग की
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में वृद्धि की मांग की
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं किसानों के आर्थिक शोषण की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच हो दिग्विजय सिंह
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर गुना जिले में खाद वितरण की विस्तृत जानकारी मांगी है