डेली कॉलेज के राजनैतिक दुरुपयोग पर दिग्विजय सिंह ने जताई आपत्ति बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
प्रेस विज्ञप्ति
कर्मचारी चयन मंडल की भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं तकनीकी विफलताओं की सीबीआई/एसआईटी जांच की मांग
दिनांक 12 जुलाई 2026
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में सामने आई तकनीकी विफलताओं, टेंडर प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं तथा लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
श्री सिंह ने कहा कि बेरोजगार युवाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात कर भर्ती परीक्षाओं के संचालन में गंभीर खामियों और टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जानकारी दी है। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार वर्ष 2023 और 2024 में परीक्षा संचालन के लिए जारी निविदाओं में Aptech, TCS और Eduquity जैसी कंपनियों को तकनीकी रूप से पात्र घोषित किया गया, लेकिन दोनों बार टेंडर निरस्त कर दिए गए। बाद में नई निविदा में महत्वपूर्ण शर्तों में बदलाव कर टेंडर Aptech कंपनी को प्रदान किया गया, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल ही में ईएसबी द्वारा आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में तकनीकी समस्याओं के कारण लाखों अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक और समय की भारी क्षति उठानी पड़ी है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार जिस कंपनी को परीक्षा संचालन का कार्य सौंपा गया, उसके विरुद्ध पूर्व में भी शासन द्वारा कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में यह आशंका और गंभीर हो जाती है कि टेंडर प्रक्रिया में बार-बार बदलाव और निरस्तीकरण का उद्देश्य किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाना रहा हो सकता है।
श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश पहले भी व्यापम घोटाले जैसी घटनाओं से देशभर में बदनामी झेल चुका है। ऐसे में भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और युवाओं के विश्वास को बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पूरे मामले की सीबीआई जांच अथवा उच्चस्तरीय एसआईटी से निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि प्रदेश के लगभग 40 लाख बेरोजगार युवाओं के हितों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए, ताकि युवाओं का शासन और भर्ती व्यवस्था पर विश्वास कायम रह सके।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
डेली कॉलेज के राजनैतिक दुरुपयोग पर दिग्विजय सिंह ने जताई आपत्ति बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष से मांगा स्पष्टीकरण
मध्यप्रदेश के हजारों कृषि विद्यार्थियों के साथ हो रहा है अन्याय ICAR की काउंसलिंग से बाहर किए गए प्रदेश के 12वीं कृषि विषय के छात्र
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं किसानों के आर्थिक शोषण की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच हो दिग्विजय सिंह
Letter to Shri Om Birla Ji regarding the National Sports Governance Bill 2025
उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती वर्ग 1 के शेष 5820 चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति दे सरकार
किसानों को प्रमाणित सोयाबीन बीज मिले बीज घोटाले की हो जांच मुख्यमंत्री को लिखा पत्र