भाजपा के मंडल महामंत्री ममता यादव की हत्या की जांच हो, पुलिस महानिदेशकको लिखा पत्र
प्रिय श्री मोहन यादव जी,
मध्यप्रदेश में किसानों से मूंग खरीदी में हो रही अनियमितताओं की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, नरसिंहपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों से मूंग खरीदी में अनियमितताएं किये जाने की शिकायत प्राप्त हो रही है।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा मूंग खरीदी 31 जुलाई तक की जाना तय किया गया था जबकि 22 जुलाई से ही बुकिंग स्लॉट बंद कर दिया गया है। प्रदेश भर के किसानों की मूंग उत्पादन की अभी मात्र 18 से 20 प्रतिशत ही मूंग खरीदी गई है और बुकिंग बंद कर दी गई है। समर्थन मूल्य पर खरीदी नही होने से किसानों को प्रति क्विटंल 2 से 3 हजार रूपये कम पर बाजार में बेचना पड़ेगा। अभी तीन दिन पहले केन्द्रीय कृषि मंत्री के लोकसभा क्षेत्र में बुदनी तहसील के ग्राम आमोन के लोगों ने तुलाई बंद करने पर कई घंटों तक चक्काजाम कर दिया था। तब एस.डी.एम. ने जाकर तुलाई शुरू कराते हुए किसानों का आक्रोश शांत कराया था।
हरदा जिले के किसान नेता केदार सिरोही, नर्मदापुरम जिले से किसान नेता श्री पुष्पराज पटेल एवं गाडरवारा से पूर्व विधायक श्रीमती सुनीता पटेल ने बताया है कि खरीदी केन्द्रों पर किसानों की कोई व्यवस्था नही की गई है और वेयरहाउसों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विगत माह खरीदी गई मूंग का भुगतान भी किसानों को शासन द्वारा नही किया गया है जबकि सरकार ने 7 दिन के भीतर भुगतान का वादा किया था।
अतः मेरा आपसे अनुरोध है कि मूंग खरीदी में हो रही विसंगतियों एवं अनियमितताओं की जांच कराते हुए किसानों से शेष मूंग खरीदी हेतु पुनः बुकिंग शुरू कराने तथा जिन किसानों से मूंग खरीदी जा चुकी है उन्हें शीघ्र भुगतान कराने के संबंधित को समुचित निर्देश देने का कष्ट करें।
सहयोग के लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।
सादर,
आपका
/
(दिग्विजय सिंह)
श्री मोहन यादव जी
माननीय मुख्यमंत्री,
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल
भाजपा के मंडल महामंत्री ममता यादव की हत्या की जांच हो, पुलिस महानिदेशकको लिखा पत्र
डाइ एथिलीन ग्लाइकोल DEG युक्त खांसी की दवाओं से हुई बाल मृत्यु औषधि नियामक तंत्र की विफलता तथा दंडनीय प्रावधानों के ह्रास से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट के विषय में तत्काल उच्चस्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने बाबत
सिवनी जिले में थाने में पुलिस बल के साथ भाजपा नेता द्वारा किये गए दुर्व्यव्हार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को लिखा पत्र
मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डायग्नोस्टिक घोटाले की जांच की मांग की
दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर राज्य में ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी को लेकर त्वरित कदम उठाने की मांग
किसान खुशहाल और युवाओं को सम्मानजनक रोजगार मिले तभी स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ पूरा होगा दिग्विजय सिंह