दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के चौदहवें दिन की पदयात्रा गुना जिले के नयापुरा जोड़ से प्रारंभ
प्रेस विज्ञप्ति
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज सारंगपुर से गुलावता के लिए होगी रवाना
सत्य, सनातन, सद्भाव और स्वाभिमान का संदेश लेकर आगे बढ़ रही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी की पदयात्रा
दिनांक : 27 अक्टूबर 2026
सारंगपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज मंगलवार को राजगढ़ जिले के सारंगपुर से ग्राम गुलावता के लिए प्रस्थान करेगी।
सत्य, सनातन धर्म के सम्मान, सामाजिक सद्भाव, धार्मिक समरसता और स्वाभिमान के संकल्प के साथ उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम की ओर अग्रसर यह पदयात्रा जन-जन तक प्रेम, भाईचारे और सनातन के मूल आदर्शों का संदेश पहुंचा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रातः 8:00 बजे सारंगपुर, जिला राजगढ़ से पदयात्रा प्रारंभ होगी। यात्रा तारागंज कॉलेज के सामने से होते हुए ग्राम धनौरा स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी। दोपहर 1:00 बजे यात्रियों के भोजन एवं विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।
दोपहर 3:00 बजे पदयात्रा का अगला चरण शिमला होटल से होते हुए ग्राम तुकोगंज एवं ग्राम गुलावता की ओर आगे बढ़ेगा। सायं 6:00 बजे ग्राम गुलावता स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर में पदयात्रा का विराम होगा। इसके पश्चात यात्रियों के लिए रात्रि भोजन एवं ग्राम गुलावता में रात्रि विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
यात्रा के आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, साधु-संतों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों, किसानों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है।
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल आदर्शों—सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, सद्भाव और समरसता—को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में एकता, पारस्परिक सम्मान और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करना है।
यह पदयात्रा केवल धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि सत्य के प्रति अटूट निष्ठा, सनातन के स्वाभिमान और सामाजिक सद्भाव को समर्पित एक जनजागरण अभियान है।
सादर प्रकाशनार्थ।
दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के चौदहवें दिन की पदयात्रा गुना जिले के नयापुरा जोड़ से प्रारंभ
शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाकर वर्ग 2 एवं वर्ग 3 में पच्चीस 25 हजार नियुक्तियाँ करे सरकार
मध्यप्रदेश के बासमती चावल को जी.आई. टैग न मिलने पर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
गांधी भवन तेलंगाना में प्रेसवार्ता
लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं, दिग्विजय सिंह ने RSS पर प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन
उर्वरकों की कालाबाजारी एवं किसानों के आर्थिक शोषण की शिकायतों की उच्चस्तरीय जांच हो दिग्विजय सिंह