दिग्विजय सिंह के संकल्प को जयवर्धन ने किया नमन चाचौड़ा होते हुए बीनागंज पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
प्रेस नोट सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के 21वें दिन अशोकनगर पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सिख समाज ने भी की यात्रा में सहभागिता दिनांक: 14 नवंबर 2026 अशोकनगर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" के 21वें दिन की पदयात्रा शनिवार को अशोकनगर जिले के ग्राम पिपरियाराय से प्रारंभ होकर अशोकनगर नगर के तुलसी पार्क पहुँची, जहाँ सायंकाल आज की पदयात्रा का विराम हुआ। प्रातः ग्राम पिपरियाराय में यात्रा के शुभारंभ अवसर पर अशोकनगर विधायक श्री हरिबाबू राय ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वज वंदन किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदयात्रियों ने राष्ट्रध्वज को ससम्मान सलामी अर्पित की। इसके पश्चात श्री राय पूरे दिन श्री दिग्विजय सिंह जी के साथ पदयात्रा में शामिल रहे। पदयात्रा ग्राम पिपरियाराय से प्रारंभ होकर ग्राम भैसरवास, ग्राम तोंकली एवं ग्राम भौंराखाती पहुँची, जहाँ दोपहर भोजन एवं विश्राम हुआ। इसके बाद अपराह्न यात्रा पुनः प्रारंभ होकर मण्डी गेट, होटल श्रीजी महल एवं सुराना चौक होते हुए अशोकनगर के तुलसी पार्क पहुँची। लगभग 15.5 किलोमीटर की पदयात्रा के उपरांत शाम को यात्रा का विराम हुआ। यात्रा मार्ग में विभिन्न ग्रामों एवं अशोकनगर नगर के नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों तथा सामाजिक संगठनों ने श्री दिग्विजय सिंह जी एवं पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत किया। बाल दिवस पर बच्चों से मिले दिग्विजय सिंह, पंडित नेहरू की जयंती मनाई आज 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर पदयात्रा के दौरान पंडित नेहरू जी का स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर श्री दिग्विजय सिंह जी ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की और उनसे पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर चर्चा की। श्री सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे और उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य का आधार मानते थे। बाल दिवस हमें बच्चों के बेहतर भविष्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। सिख समाज की सहभागिता ने दिया सर्वधर्म समभाव और सामाजिक एकता का संदेश आज की पदयात्रा की एक विशेष उपलब्धि सिख समाज की सहभागिता रही। सिख समाज के लोगों ने यात्रा में शामिल होकर सामाजिक एकता, धार्मिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी सहभागिता इस बात का प्रतीक बनी कि "सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा" किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी धर्मों, वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने तथा भारत की सर्वधर्म समभाव की गौरवशाली परंपरा को मजबूत करने का प्रयास है। श्री दिग्विजय सिंह जी ने कहा कि सनातन धर्म का मूल संदेश सत्य, अहिंसा, प्रेम, करुणा, सहिष्णुता और सर्वधर्म समभाव है। भारत की वास्तविक शक्ति उसकी विविधता और सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान एवं सद्भाव में निहित है। यात्रा का उद्देश्य इन्हीं मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना और समाज को एकता के सूत्र में जोड़ना है। वोट चोरी और राम मंदिर के चंदे एवं चढ़ावे में चोरी के विरुद्ध जारी है पदयात्रा श्री सिंह ने कहा कि यह पदयात्रा वोट चोरी तथा प्रभु श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे एवं चढ़ावे में कथित चोरी के विरुद्ध आवाज उठाने, पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग करने तथा संविधान, लोकतंत्र और सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ निकाली जा रही है। आज की पदयात्रा के समापन के उपरांत पदयात्रियों के रात्रि भोजन एवं विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी अशोकनगर विधायक श्री हरिबाबू राय जी ने संभाली। उनके द्वारा अग्रवाल पैलेस, अशोकनगर में पदयात्रियों के भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। प्रति, माननीय संपादक महोदय सादर प्रकाशनार्थ।
दिग्विजय सिंह के संकल्प को जयवर्धन ने किया नमन चाचौड़ा होते हुए बीनागंज पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा
मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के साथ फिर हुआ खिलवाड़ परीक्षा स्थगित होने से हजारों परीक्षार्थी परेशान दिग्विजय सिंह
किसानों की समस्याओं को खत्म करने मध्यप्रदेश में “Ease of Doing Farming” लागू करने की मांग की
मैं मांग करता हूं कि सोयाबीन न्यूनतम भाव आज की लागत को देखते हुए लगभग ₹6000 क्विंटल होना चाहिए
दिग्विजय सिंह ने राज्यपाल से की सहरिया आदिवासी परिवारों को जमीन से बेदखल न करने की मांग
सिवनी जिला कोतवाली में थाने में घुसकर पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता का कारनामा