डाइ एथिलीन ग्लाइकोल DEG युक्त खांसी की दवाओं से हुई बाल मृत्यु औषधि नियामक तंत्र की विफलता तथा दंडनीय प्रावधानों के ह्रास से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट के विषय में तत्काल उच्चस्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने बाबत
प्रति,
कलेक्टर
जिला राजगढ़
मध्यप्रदेश
राजगढ़ जिला मुख्यालय की तहसील ब्यावरा में कल निर्माणाधीन मकान के गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ितों से 10.07.2024 को मैंने ब्यावरा में अस्पताल पहुँचकर मुलाकात की। मकान गिरने से एक मजदूर तूफान सिंह यादव निवासी ग्राम सिन्दूरिया की दबने से मृत्यु हो गई।
मंगलवार रात हुई ब्यावरा की शिवधाम कालोनी से लगे मकान का निर्माण कुंताबाई सोंधिया नामक महिला द्वारा कराया जा रहा था। यह मकान न सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग के नियमों के विरूद्ध था बल्कि पास से वाले नाले पर बनाया जा रहा था। यह गंभीर जांच का विषय है कि नाले पर बन रहे तीन मंजिला पक्के भवन निर्माण कार्य की अनुमति संबंधित स्थानीय निकाय से ली गई थी या नहीं ? यदि समय रहते स्थानीय निकाय के जिम्मेदार अधिकारी ने निर्माण कार्य पर रोक लगाई होती तो यह दुर्घटना घटित होने से रोका जा सकता था।
इस घटना में मृत तूफान सिंह के अलावा गंभीर रूप से जख्मी बबलू मेहर, भगवान जाटव, मांगीलाल तंवर और हेमराज मेहर सभी गरीब परिवार के कमाने वाले सदस्य है। मेरी मांग है कि शासन स्तर से इन सभी का इलाज कराया जाये और पीड़ित परिवारों को उपचार कराने के साथ-साथ आर्थिक सहायता के साथ-साथ निःशुल्क राशन दिया जाये ताकि पीड़ित परिवारों के सामने तत्काल में रोजी-रोटी का संकट न आ सके। शासन की ओर से मृतक तूफान सिंह के परिजनों को संबल योजना के तहत् चार लाख रू. देने की घोषणा की गई है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को किसी भी योजना से सहायता नहीं दी गई है। इस संबंध में विभागीय योजनाओं के अन्तर्गत मदद की जाना चाहिये।
इस झंझकोर देने वाल घटना की किसी वरिष्ठ राजस्व अधिकारी से जांच कराने हुए जिम्मेदार एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये और पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता सहित निःशुल्क राशन आदि दिया जाये। आपके स्तर से की गई कार्यवाही से मुझे भी अवगत कराने का कष्ट करें।
सादर,
आपका
/
(दिग्विजय सिंह)
प्रतिलिपि:- पुलिस अधीक्षक, जिला राजगढ़ की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।
(दिग्विजय सिंह)
डाइ एथिलीन ग्लाइकोल DEG युक्त खांसी की दवाओं से हुई बाल मृत्यु औषधि नियामक तंत्र की विफलता तथा दंडनीय प्रावधानों के ह्रास से उत्पन्न जन स्वास्थ्य संकट के विषय में तत्काल उच्चस्तरीय जांच एवं कार्यवाही करने बाबत
मध्यप्रदेश में भर्ती परीक्षाओं के नाम पर छात्रों के साथ फिर हुआ खिलवाड़ परीक्षा स्थगित होने से हजारों परीक्षार्थी परेशान दिग्विजय सिंह
Debate continues over Digvijay Singh's RSS statement
letter to Dharmendra Pradhan Ji regarding implementation 7th Pay Commission in the research institutions
भागीरथपुरा कांड में दूषित पानी से 23 परिवार उजड़ गए लेकिन आज तक जिम्मेदारी तय नहीं हुई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर गुना जिले में खाद वितरण की विस्तृत जानकारी मांगी है