हिन्दू धर्म की तुलना आरएसएस से किया जाना हिंदू सनातन धर्म का अपमान संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन धर्मावलाम्बियों से मांगे माफी
प्रेस विज्ञप्ति
NEET PG-2026 अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र चयन में शहर का विकल्प मिले: दिग्विजय सिंह
दिनांक 18 जुलाई 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखकर NEET PG-2026 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र चयन प्रक्रिया में बदलाव की मांग की है।
अपने पत्र में श्री सिंह ने कहा है कि देशभर के अनेक अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उन्हें अवगत कराया है कि NBEMS द्वारा जारी अधिसूचना में इस वर्ष परीक्षा केंद्र के लिए पसंदीदा शहर (City Choice) के स्थान पर केवल तीन राज्यों का चयन करने का विकल्प दिया गया है। पूर्व वर्षों में अभ्यर्थियों को अपनी सुविधा के अनुसार शहर चुनने का अवसर मिलता था।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को उसके निवास स्थान से सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी अन्य शहर में परीक्षा केंद्र आवंटित होता है, तो उसे अतिरिक्त यात्रा, आवास एवं अन्य खर्चों के साथ-साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ेगा। इसका सबसे अधिक प्रभाव आर्थिक रूप से कमजोर तथा ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों पर पड़ेगा।
श्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की योग्यता का निष्पक्ष मूल्यांकन होना चाहिए, न कि उन्हें व्यवस्थागत कठिनाइयों के कारण अनावश्यक मानसिक एवं आर्थिक दबाव में डालना।
उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए NBEMS को निर्देशित किया जाए कि NEET PG-2026 में परीक्षा केंद्र चयन के लिए राज्य के बजाय पसंदीदा शहर चुनने का विकल्प पुनः उपलब्ध कराया जाए, ताकि लाखों अभ्यर्थियों को अनावश्यक कठिनाइयों से राहत मिल सके और वे बेहतर वातावरण में परीक्षा दे सकें।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
कार्यालय
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
हिन्दू धर्म की तुलना आरएसएस से किया जाना हिंदू सनातन धर्म का अपमान संघ प्रमुख मोहन भागवत सनातन धर्मावलाम्बियों से मांगे माफी
मध्यप्रदेश के बासमती उत्पादक किसानों के साथ अन्याय बंद हो 14 जिलों के बासमती चावल को तुरंत मिले जी आई टैग
राघौगढ़ पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा गृह नगर में अपनों के आत्मीय स्वागत एवं स्नेह से अभिभूत हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
सिवनी जिला कोतवाली में थाने में घुसकर पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता का कारनामा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में वृद्धि की मांग की
पार्वती काली सिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत चांचौड़ा कुंभराज जिला गुना में घाटाखेड़ी के पास प्रस्तावित बांध मुख्यमंत्री को लिखा पत्र