नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों पर केंद्र सरकार से विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
प्रेस विज्ञप्ति थूबोनजी से चंदेरी पहुंची दिग्विजय सिंह की यात्रा, सत्य सनातन का संदेश लेकर आगे बढ़ रहे पदयात्री दिनांक: 17 नवंबर, 2026 भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह जी के नेतृत्व में उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को अशोकनगर जिले में आगे बढ़ी। यात्रा के 24वें दिन की पदयात्रा जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी में रात्रि विश्राम के बाद ग्राम कुरवासा से प्रारंभ हुई। इसके पहले सुबह दिग्विजय सिंह ने ग्राम कुरवासा स्थित आश्रम में श्री पंचमुखी गणेश जी के दर्शन किए और सिद्ध संत मोनी महाराज जी से भेंट की। सुबह 9 बजे दिग्विजय सिंह के साथ पदयात्रियों ने थूबोनजी से आगे की यात्रा शुरू की। पदयात्रा ग्राम कुरवासा से हलनापुर, तगाड़ी और नीकदीप रिसोर्ट होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। दोपहर में भोजन एवं विश्राम के बाद पदयात्रा पुनः प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा फतेहाबाद पहुंची और वहां से सदर बाजार होते हुए चंदेरी के नए बस स्टैंड पहुंची। मंगलवार की पदयात्रा का चंदेरी में समापन हुआ। यहां होटल विजयश्री पैलेस में यात्रा में शामिल सभी पदयात्रियों के रात्रि भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। इससे पहले सोमवार को यात्रा के 23वें दिन पदयात्री जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंचे थे। यहां सभी यात्रियों ने तीर्थक्षेत्र के दर्शन किए और रात्रि विश्राम किया। थूबोनजी जैन धर्म का प्रसिद्ध अतिशय तीर्थक्षेत्र है, जहां 26 जैन मंदिरों का विशाल परिसर है। यह अपनी प्राचीन प्रतिमाओं और भगवान आदिनाथ की विशाल प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। बता दें कि सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से धार्मिक स्थलों, संतों और सामाजिक संगठनों से संवाद करते हुए सत्य, न्याय, सामाजिक समरसता और धार्मिक स्थलों की व्यवस्था में पारदर्शिता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म के वास्तविक मूल्यों को सामने लाना और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा भाईचारे को मजबूत करना तथा चंदा चोरी और वोट चोरी को लेकर लोगों को जागरूक करना है। यात्रा की शुरुआत 20 अक्टूबर को विजयादशमी के अवसर पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद हुई थी। उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही इस यात्रा में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन-पूजन, संतों से संवाद और सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से संपर्क के माध्यम से यात्रा के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। प्रति, माननीय संपादक महोदय सादर प्रकाशनार्थ।
नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पेपर लीक और अनियमितताओं के मामलों पर केंद्र सरकार से विस्तृत श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
जैन अतिशय तीर्थक्षेत्र थूबोनजी पहुंची सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा दिग्विजय सिंह ने दोहराया सत्य और न्याय का संकल्प
चंदा चोरों अयोध्या छोड़ो दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर उज्जैन पहुंचे देशभर के साधु संत
मिट्टी का सम्मान और किसान स्वाभिमान सर्वोपरि आलू की बुवाई कर रहे किसानों के बीच पहुंचे दिग्विजय सिंह
सिवनी जिला कोतवाली में थाने में घुसकर पुलिस बल के साथ दुर्व्यवहार करने वाले भाजपा नेता का कारनामा
संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का पत्र