ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
प्रेस विज्ञप्ति
इंदौर महापौर के शिकायती पत्र का दिग्विजय सिंह ने किया स्वागत, फोन पर चर्चा कर जताया आभार, कहा अब न्यायालय के समक्ष रखूंगा पूरा पक्ष
दिनांक 13 जून 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह ने इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा उनके विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की कार्यवाही किए जाने के संबंध में भारत के सॉलिसिटर जनरल श्री तुषार मेहता को पत्र लिखे जाने पर महापौर से दूरभाष पर चर्चा की।
श्री दिग्विजय सिंह ने महापौर श्री भार्गव को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस कदम से उन्हें सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष अपनी बात रखने और अपने पक्ष को विस्तार से प्रस्तुत करने का अवसर प्राप्त होगा।
श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि को अपने विचार रखने तथा संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रियाओं के अंतर्गत अपना पक्ष रखने का अधिकार है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सत्य एवं तथ्य सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष पूरी स्पष्टता के साथ प्रस्तुत होंगे।
श्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनके 50 वर्षों के राजनैतिक जीवन में उन्होंने सदैव संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और न्यायपालिका का सम्मान किया है तथा आगे भी करते रहेंगे।
प्रति,
माननीय संपादक महोदय,
सादर प्रकाशनार्थ।
द्वारा
माननीय श्री दिग्विजय सिंह जी,
पूर्व मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश, भोपाल।
ईएसबी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच की मांग दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
राजगढ़ जिले में बाल विवाह के कारण नाबालिग बच्चियों के माँ बनने और कुपोषण से नवजात बच्चों की मृत्यु
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिख कर मध्यप्रदेश में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के कार्यों में वृद्धि की मांग की
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी को पत्र लिखकर मूंग खरीदी में हो रही विसंगतियों एवं अनियमितताओं दूर करे
मध्य प्रदेश में मक्का और मूंगफली के किसानों की दुर्दशा: लागत भी नहीं निकल रही, MSP की मांग
मध्यप्रदेश के बासमती उत्पादक किसानों के साथ अन्याय बंद हो 14 जिलों के बासमती चावल को तुरंत मिले जी आई टैग