
A memorable chat with Madhya Pradesh Congress leaders
भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी जयराम रमेश ने भारत जोड़ो यात्रा का लोगो व यात्रा की वेबसाइट का शुभारंभ किया।
कांग्रेस पार्टी ने 23 अगस्त को AICC मुख्यालय में 'भारत जोड़ो यात्रा' के लिए लोगो, टैगलाइन और वेबसाइट लॉन्च की। 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से शुरू होगी। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय 'नॉन-स्टॉप' पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। जिसमें राहुल गांधी दिन में लोगों से मिलेंगे और अस्थाई आवास में विश्राम करेंगे। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू होकर श्रीनगर में खत्म होगी। यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही संपन्न होगी। यात्रियों को 2 पालियों में प्रतिदिन कुल 23 किमी की दूरी तय करनी है।